Corindon of Sri Lanka December 2021

Queen of Asia: 310 किलो वज़न का रत्न श्री लंका में पाया गया

१२ दिसम्बर २०२१ को, एक दुर्लभ प्रकार का नीलम, जिसे हाल ही में श्री लंका में खनन (mining) के दौरान पाया गया है, उसे पहली बार खान के मालिके के घर पर प्रदर्शित किया गया।

इस नीलम को ३ महीने पहले श्री लंका के रत्नपुरा नामक स्थान में स्थित एक खान में पाया गया था। रत्नपुरा श्री लंका की राजधानी कोलंबो से कुछ ही दूरी पर है।

इस रत्न का नाम Queen of Asia (एशिया की रानी) रखा गया है। ऐसा अनुमान है कि यह शायद अब तक का सबसे बड़ा नीलम है। इसका वज़न ३१० किलोग्राम है।

इस रत्न में aluminium oxide, titanium, iron, और nickel के भी अंश हैं। Corundum एक तरह का एल्युमिनियम अयस्क (ore) है। हीरे के बाद यह सबसे कड़ा पत्थर होता है। पन्ना (Ruby) और नीलम (Sapphire) Corundum के प्रकार हैं।

इस रत्न का प्रमाणीकरण (certification) श्री लंका की रत्न प्रमाणीकरण संस्था ने कर लिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रमाणीकरण अभी बाकी है।