GJ 367 b, Image Credit NASA

TESS ने खोजा सौर मण्डल से 31 प्रकाश वर्ष दूर, एक नया ग्रह

अमरीकी अंतरिक्ष शोध संस्थान नासा ने अपनी TESS (Transiting Exoplanet Survey Satellite) उपग्रह के द्वारा , हमारे सौर मण्डल से 31 प्रकाश वर्ष दूर स्थित एक ग्रह का पता लगाया है।

यह ग्रह केवल 7.77 घंटों में अपने तारे के गिर्द चक्कर पूरा कर लेता है। इस प्रकार के ग्रह, जो अपने तारे के गिर्द चक्कर / परिक्रमा, 24 घंटे से कम समय में करते हैं, उन्हें Ultra-short-period (USP) planets कहा जाता है।

इस ग्रह का सतही तापमान 1500 डिग्री सेल्सियस के करीब आँका गया है। हमारे यहाँ Mercury (बुध) ग्रह का तापमान इतना माना जाता है। इस तापमान पर सतह के पत्थर भी पिघल जाने की आशंका है।

इस ग्रह का नाम रखा गया है – GJ 367 b। इसका तारा हमारे सूर्य से छोटा और कम गर्मी वाला है। ऐसे तारों को dwarf red star कहा जाता है।

GJ 367 b का diameter (व्यास) 9,000 km। इसका मतलब है कि ये मंगल ग्रह से थोड़ा स बड़ा, पर पृथ्वी से छोटा है।

ये भी माना जा रहा है कि इसके कोर / मध्य में लोहे और निकल की मात्रा अधिक होने की संभावना है।