Remdesivir फिलहाल निर्यात नहीं की जाएगी /Remdesivir not to be exported for now

दिल्ली, 12 अप्रैल: रेमेडिसविर एक एंटी वायरल दवा है – वायरस से लड़ने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवा। इसे अमेरिका की कंपनी गिलियड साइंसेज ने विकसित किया है। यह नस में इंजेक्शन के रूप में (मरीज को) दिया जाता है।

2020 से, इस दवा का उपयोग COVID-19 के उपचार के लिए किया जा रहा है। यह दवा भारत में सात निर्माताओं द्वारा बनाई जा रही है। उनके पास दवा बनाने का गिलियड साइंसेज से लाइसेंस (अनुमति) है।

भारत इस दवा को दूसरे देशों में भी निर्यात कर रहा था। भारत में COVID-19 मामलों में हाल ही में आई तेज़ी की वजह से, दवा की मांग बढ़ गई। इसके चलते आपूर्ति में कमी आई है।

भारत सरकार ने अब दवा और उसके घटकों (जिसे रेमेडीसिविर एक्टिव फ़ार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (API) कहा जाता है) के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है, ताकि भारतीयों को पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध हो सके। निर्यात पर प्रतिबंध की अवधि अभी तय नहीं है।