Kernowite Image credit: nhm.ac.uk

Kernowite: यूनाइटेड किंगडम में हरा पन्ना खनिज पाया गया/ Kernowite: emerald green mineral found in United Kingdom

यूनाइटेड किंगडम, 26 दिसंबर: नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम (एनएचएम) के खनिजविद्(mineralogist) माइक रुम्सी के नेतृत्व में एक टीम ने एक चट्टान की जांच के दौरान खनिज की एक नई एमेराल्ड ग्रीन प्रजाति पाई, जिसका लगभग 220 साल पहले कॉर्नवाल में खनन किया गया था। इसे कर्नोवाइट(Kernowite) नाम दिया गया है – इसका नाम कर्नो (Kernow) के ऊपर रखा गया जो कि काउंटी के लिए कोर्निश भाषा का शब्द है। जिस चट्टान से यह खनिज मिला था, वह 1964 से संग्रहालय के संग्रह का एक हिस्सा रहा है और इसे लाइरोकोनाइट(liroconite) के रूप में लेबल किया गया था। हालांकि, अब टीम ने पाया है कि नए खोजे गए खनिज की रासायनिक संरचना अलग है। Kernowite की संरचना liroconite के समान है, हालांकि इसमें एल्यूमीनियम के बजाय लोहा होता है, जिससे इसे यह गहरा सुंदर एमराल्ड ग्रीन रंग मिलता है। अधिकांश लिरोनाइट व्हील गोरलैंड(Wheal Gorland) के आसपास की खानों से आते थे जो संभवतः 1790 और 1909 के बीच सक्रिय थे। नए विवरण को अंतर्राष्ट्रीय खनिज एसोसिएशन के अधिकारियों द्वारा स्वीकृत किया गया है और 2021 में Mineralogical पत्रिका में kernowite का विवरण प्रकाशित किया जाएगा।