Image of Hummingbird in Winter

हमिंगबर्ड्स ठंडी पड़ीं ! क्यों? /Hummingbirds chill out! Why?

पेरू, 1 नवंबर: पेरू के एंडीज पहाड़ों (समुद्र तल से 5,000 मीटर) पर रहने वाले काले मेटलटैल हमिंगबर्ड(black metaltail hummingbirds) में ऊर्जा बचाने के लिए रात में खुद को ठंडा रखने का एक अनूठा तंत्र(mechanism) है। वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि वे एक ऐसी अवस्था में आ जाते  हैं जिसे अकर्मण्यता(torpor) कहा  जाता है, जिसका अर्थ है जीवित किन्तु निष्क्रिय(suspended animation)। वे स्थिर हो जाते हैं और उनकी हृदय गति केवल 40 बीट प्रति मिनट तक धीमी हो जाती है (सामान्य दिल की धड़कन एक मिनट में 1,200 होती है )। उनके शरीर का तापमान 3.26 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। वे पत्थर की तरह ठंडे हो जाते हैं। जैसे ही सूर्य उदय होता है, वे फिर से सजीव होने लगते हैं। वे अपनी मांसपेशियों में कंपन करते हैं और एक मिनट में एक डिग्री तक गर्म होते हैं। तब उनकी आँखें खुल जाती हैं और वे हिलने के लिए तैयार हो जाते हैं। 

हमिंगबर्ड्स का वजन केवल 6 ग्राम होता है और अपनी उड़ानों को ईंधन देने के लिए उन्हें एक दिन में 500 फूलों के रस की आवश्यकता होती है। इसलिए वे पूरी रात गर्म रहने की कोशिश में ऊर्जा बर्बाद नहीं करते हैं। क्या अद्भुत प्राकृतिक घटना है!