विधानसभा चुनाव परिणाम 2021/Assembly elections results 2021

6 अप्रैल, 2021 को असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में राज्यों के विधानसभा चुनाव हुए थे। इन विधानसभाओं के वोटों की गिनती चल रही है। स्पष्ट बहुमत मिले हैं और इन राज्यों के लोगों ने अपने नेताओं को चुना है। यहां प्रदर्शित सभी परिणाम 2 मई, 2021,के 10 बजे तक के हैं।

असम: सीटों की कुल संख्या 126 है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 34 सीटें जीती है और 24 सीटों पर आगे चल रही है।

केरल – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) {CPI (M)} के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) ने 54 सीटें जीती हैं और 8 सीटों पर आगे चल रही है।

तमिलनाडु – 234 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 75 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू हुई। श्री एम के स्टालिन के नेतृत्व में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने 25 सीटें जीती हैं और 108 निर्वाचन क्षेत्रों (133) में आगे चल रही है और तमिलनाडु में स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ रही है।

पश्चिम बंगाल – सुश्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस ने 164 सीटों पर जीत हासिल की हैं और वह 292 निर्वाचन क्षेत्रों में से 48 में आगे चल रही है।

पुदुचेरी –  एन रंगासामी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया एन.आर.कांग्रेस (एआईएनआरसी) ने 30 में से कुल 10 सीटें जीती हैं। बीजेपी ने 6 जीत हासिल की हैं और एक पर आगे चल रही है। साथ में वे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा हैं और स्पष्ट बहुमत रखते हैं। 

Image Credits: https://results.eci.gov.in/