Butterfly month

भारत सितंबर को “बिग बटरफ्लाई महीना 2020” के रूप में मना रहा है /India Celebrating September As “Big Butterfly Month 2020”

चेन्नई, 24 सितंबर: भारत में सितंबर का महीना खूबसूरत, रंगीन, पंखों वाले छोटे-छोटे अजूबों – तितलियों को समर्पित किया गया है। भारत में तितलियों की 1,400 प्रजातियां हैं। वे पारिस्थितिकी तंत्र(ecosystem) में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और पर्यावरण के स्वास्थ्य का निर्धारण करने वाले जैविक संकेतकों(biological indicators) में से एक हैं।

तितलीयों  के शौक़ीन , विशेषज्ञ और कई संगठन आम लोगों के लिए विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं के संचालन में शामिल थे। बटरफ्लाई की गिनती 14-20 सितंबर के बीच हुई थी, जब लोग अपने आस-पास की तितलियों  को गिन रहे थे और उनकी तस्वीरें खींच रहे थे और उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे कि इंडिया बायोडायवर्सिटी पोर्टल, iNaturalist, और ifoundbutterflies पर अपलोड कर रहे थे।

विशेषज्ञों ने तितलियों की सात प्रजातियों का चयन किया है और राष्ट्रीय तितली का चयन करने के लिए एक ऑनलाइन सर्वेक्षण कर रहे हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य तितली प्रजातियों को लोकप्रिय बनाना और उन्हें संरक्षित करने में मदद करना है।