Bronze Age slab Credits: National Archaeology Museum, France

फ्रांस में यूरोप के एक हिस्से के 3 डी मानचित्र वाला कांस्य युग का स्लैब मिला /Bronze Age Slab With 3D Map Of A Part Of Europe Found In France

यूरोप में सबसे पुराने नक्शों में से एक

फ्रांस, 8 अप्रैल: पुरातत्वविदों ने हाल ही में एक पत्थर पर उकेरे गए पैटर्न का अध्ययन किया है जो लगभग 4,000 पुराना है। स्लैब को पहली बार 1900 में निकाला गया था और सालों तक बिना ध्यान दिए छोड़ दिया था, और फिर 2014 में इसका अध्ययन किया गया। यह आकार में 1.5 मीटर गुणा दो मीटर है। इस पर कुछ दोहराये हुए पैटर्न या डिज़ाइन की नक्काशी की हुई है जो कुछ लाइनों द्वारा आपस में जुड़े हुए हैं और जो कि फ्रांस में पश्चिमी ब्रिटनी के एक क्षेत्र को दर्शाते हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि यह निशान ब्रेंटनी के उत्तरपश्चिमी सिरे पर स्थित फिनिस्टर में ओडेट नदी घाटी का 3 डी वर्णन है। ये डिज़ाइन शायद वहाँ की बस्तियों के स्थान, बैरो साइट्स (पृथ्वी या पत्थर के परिपत्र बाड़ों) और उस क्षेत्र में फ़ील्ड सिस्टम के बारे में बताते हों। स्लैब पर दर्शाया गया क्षेत्र, नदी के लगभग अठारह मील लंबे क्षेत्र के बारे में 80% सटीक था। यह पहली बार है जब किसी मानचित्र ने एक क्षेत्र को विशिष्ट पैमाने पर चित्रित किया है और इसे यूरोप का सबसे पुराना मानचित्र माना जाता है।