Cyclone Nivar at 1100 hours Nov 25 2020 Image Credit IMD.gov.in

चक्रवात निवार के लैंडफॉल की संभावना /Cyclone Nivar likely to make landfall

हैदराबाद, 24 नवंबर: एक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान निवार के पुडुचेरी और तमिलनाडु के तट पर कराईकल और ममल्लापुरम के बीच लैंडफॉल (पानी से जमीन पर चक्रवात की चाल) करने की संभावना है। लोगों को तट से दूर रखने के लिए 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि लैंडफॉल के समय समुद्र तल से लगभग 2 मीटर ऊँची  लहरें उठने की संभावना है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुदुचेरी में  राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के लगभग 1,200 बचाव दल तैनात किए गए हैं, और 800 अन्य स्टैंडबाय पर हैं। क्षेत्र में एक रेड अलर्ट लगाया गया है, और मछली पकड़ने की सभी गतिविधि को निलंबित कर दिया गया है।