Google Maps Screen grab Uttarakhand floods Image Credit: Google Maps

उत्तराखंड राहत अभियान / Uttarakhand Relief Operations

ITBP, NDRF, SDRF, भारतीय सेना और अन्य बल मदद के लिए आगे आये 

दिल्ली, 10 फरवरी:  रविवार की सुबह, एक ग्लेशियर का एक हिस्सा टूट कर भारत के राज्य उत्तराखंड के जिले चमोली में गिर गया।

तुरंत ही पानी के प्रवाह के रास्ते में रहने वाले लोगों को निकाला गया और चेतावनी दी गई। चूंकि एक ग्लेशियर टूटा था, तो साथ में बर्फ के विशाल टुकड़े, मलबा और कंकड़ पत्थर भी बह कर आ गए।  

13 गांव मुख्य भू-भाग से कट गए हैं। हेलीकॉप्टर द्वारा एक केंद्रीय गाँव (लता) में राशन गिराया जाता है, और वहाँ से, ग्रामीणों तक, ITBP के जवानों द्वारा पैदल यात्रा करके पहुँचाया जाता है।

एक अनोखे ऑपरेशन में, भारतीय वायु सेना, भारतीय नौसेना के विशेष गोताखोर और भारतीय सेना – सशस्त्र बलों की सभी 3 इकाइयां बाढ़ के बाद लोगों को राहत देने के लिए एक साथ आई हैं। उत्तर प्रदेश ने मदद के लिए 3 मंत्री भेजे हैं।