Field with Tractor – representative image

अंतर्राष्ट्रीय सीमा कैसे बदलें: पत्थर को अपनी जगह से हिला दें /How to change an international border: Move the stone

बेल्जियम – फ्रांसीसी सीमा किसान द्वारा बदल दी गई

बेल्जियम, 4 मई: बेल्जियम के एक किसान को अपने ट्रैक्टर के रास्ते में एक पत्थर मिला। उसने पत्थर उठाया और लगभग 7.5 फीट दूर फेंक दिया।

लेकिन, यह कोई साधारण पत्थर नहीं था। यह उन पत्थरों में से एक था जिसका उपयोग बेल्जियम और फ्रांस के बीच की सीमा को चिह्नित करने के लिए किया जाता था। बेल्जियम और फ्रांस 620 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं। इस सीमा को कोर्तृजक की संधि(Treaty of Kortrijk) के बाद अंतिम रूप दिया गया, जिस पर 1820 में हस्ताक्षर किए गए थे। इस सीमा को पत्थरों से चिह्नित किया गया था। वे पत्थर आज तक सीमा को चिन्हित करते हैं।

इस परिवर्तन को एक स्थानीय इतिहास में रूचि रखने वाले ने खोजा, जिसने देखा कि पत्थर अपने सामान्य स्थान पर नहीं था। इसे फ्रांसीसी क्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया गया था। इससे फ्रांस को थोड़ा छोटा और बेल्जियम थोड़ा बड़ा हो गया था। दोनों पक्षों के मेयर गुस्से से ज्यादा हँस रहे थे। स्थानीय बेल्जियम के अधिकारी उस पत्थर को वापस अपने स्थान पर लाने के लिए किसान के पास पहुँचे।