INS Karanj Image Credits: Twitter of @spokesperson MoD

भारतीय नौसेना में स्कॉर्पीन क्लास सबमरीन आईएनएस करंज को शामिल किया गया /Scorpene Class Submarine INS Karanj Commissioned Into Indian Navy

पूरी तरह से भारत में विकसित

चेन्नई, 11 मार्च: आईएनएस करंज भारत में विकसित एक स्कॉर्पीन श्रेणी(डीजल-इलेक्ट्रिक हमलावर पनडुब्बियों का वर्ग) की पनडुब्बी  है। इसे 10 मार्च, 2021 को भारतीय नौसेना में कमीशन किया गया। यह अब तक की सबसे छोटी और सबसे तेज पनडुब्बियों में से एक है, और अपने लक्ष्य पर सटीक हमला कर सकती है। इसमें सबसे अच्छा सोनार (ध्वनि तरंगों के माध्यम से पानी के नीचे की वस्तुओं का पता लगाने के लिए एक उपकरण) है जो बहुत कम शोर करता है। यह लंबे समय के लिए समुद्र में गहराई तक जा सकता है। महाराष्ट्र में स्थानीय रूप से पाई जाने वाली मछली के ऊपर इसका नाम पड़ा है। पनडुब्बी का आदर्श वाक्य ‘ नित्य निर्घोष और निर्भीक’ है जिसका अर्थ है  ‘चुपचाप और निडर हमेशा’। इसमें 39 सदस्यीय दल है।