PAC press release

पब्लिक अफेयर्स सेंटर ने वार्षिक पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स – 2020 जारी की /Public Affairs Centre releases Annual Public Affairs Index – 2020

केरल, गोवा और चंडीगढ़ सबसे अच्छे शासित राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश हैं

बेंगलुरू, 31 अक्टूबर: पब्लिक अफेयर्स सेंटर (पीएसी) ने भारत के राज्यों के लिए अपने वार्षिक सार्वजनिक मामलों के सूचकांक -20(Public Affairs Index-2020) (PAI 2020) को शासन के प्रदर्शन के आधार पर जारी किया। रैंकिंग सतत विकास के संयुक्त सूचकांक के आधार पर की जाती है जिसके 3 मुख्य स्तम्भ हैं  – इक्विटी, विकास और स्थिरता; 5 थीम्स; 13 एसडीजी और 50 संकेतक। बड़े राज्य की श्रेणी में शीर्ष चार रैंक दक्षिण भारत के राज्यों – केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक ने हासिल किये । नकारात्मक अंकों के साथ उत्तर प्रदेश, ओडिशा और बिहार सूची में सबसे नीचे थे। गोवा ने छोटे राज्य की श्रेणी का नेतृत्व किया जिसमें मणिपुर सूची में अंतिम स्थान पर था। चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश की श्रेणी में अपने समकक्षों से आगे था और दादरा और नगर हवेली अंत में था।

पीएसी एक विशेषज्ञों का समूह है जो बिना लाभ के कार्य करता है  जिसे 1994 में भारत में शासन की गुणवत्ता में सुधार के मिशन के साथ स्थापित किया गया था। यह सतत विकास लक्ष्य (SDG) पर एक्शन-बेस्ड रिसर्च पर केंद्रित है।