Space Pepper Megan McArthur

अंतरिक्ष में मिर्च उगाई गई

नासा (अमरीकी अंतिरक्ष संस्थान) का एक उपक्रम (project) है – प्लांट हैबिटैट 04 (Plant Habitat 04).

इस के तहत अंतरिक्ष में मिर्ची उगाई गई।

अंतरिक्ष में मिर्च उगाने की क्या आवश्यकता है?

बहुत साल पहले, लोग महीनों तक समुद्री जहाजों पर रहते थे। इस से उन में कुछ पोशाक तत्वों की कमी हो जाती थी। ये पोशाक तत्व केवल ताज़ी सब्जियों, फलों आदि में ही पाए जाते हैं।

अंतरिक्ष का भी यही हाल है। सब कुछ पृथ्वी से भेजना पड़ता है, पर वहाँ ताज़ी सब्जियां, पहल आदि न होने से, कुछ पोशक तत्वों की कमी हो जाती है।

इस लिए, नासा और अन्य अंतरिक्ष संस्थान, अंतरिक्ष में ताज़ा पौध उगाने का प्रयत्न करते रहते हैं। इस से पहले मूली और कुछ अन्य सब्जियां वहाँ उगाई गई हैं। पर मिर्च उगने में चार महीने लगते हैं। इस लिए यह उपक्रम थोड़ा कठिन था।

ये मिर्चें 12 जुलाई को बोई गई थीं। इन्हें 30 अक्टूबर को तोड़ कर खाया गया। ISS के अंतरिक्ष यात्रियों ने इन मिर्चों को टाको (Taco) में डाल कर खाया। यह प्रोजेक्ट अब सफल माना जा रहा है।

Astronaut Megan McArthur with her taco
Astronaut Megan McArthur with her taco